आओ एक परिवार बनाएँ [कविता] - किरण सिन्धु

आओ एक परिवार बनाएँ,
रिश्ते खून से नहीं दर्द से बना करते हैं.
तुम मेरी आँखों के आँसू पोंछ देना,
मैं तुम्हारे होठों पर मुस्कान सजा दूँ.
हम लड़ें अपनी परिस्थितियों से,
और एक दूसरे की जीत का महोत्सव मनाएँ,
बँटवारा जमीन नहीं, हमारे सुख - दुःख का हो,
क्योंकि जमीन पर खिंछी हुई लकीर,
हृदय को भी बाँटती है.

आओ अर्जित करें सम्मान का धन,
संचित करें अपनापन,
विस्मृत करें वैमनस्य,
स्थापित रहे सामंजस्य,
शमित हो अंहकार,
बस प्रेम का हो संचार,
बस प्रेम का हो संचार.

12 टिप्पणियाँ:

  1. अनिल कुमार says

    हम लड़ें अपनी परिस्थितियों से,
    और एक दूसरे की जीत का महोत्सव मनाएँ,
    बँटवारा जमीन नहीं, हमारे सुख - दुःख का हो,
    क्योंकि जमीन पर खिंछी हुई लकीर,
    हृदय को भी बाँटती है.

    सोच से भरी कविता।


    राजीव रंजन प्रसाद says

    किरण जी, साहित्य शिल्पी पर आपका स्वागत। उम्मीद से भरी कविता अच्छी लगी -

    तुम मेरी आँखों के आँसू पोंछ देना,
    मैं तुम्हारे होठों पर मुस्कान सजा दूँ.
    हम लड़ें अपनी परिस्थितियों से,
    और एक दूसरे की जीत का महोत्सव मनाएँ,


    दिगम्बर नासवा says

    तुम मेरी आँखों के आँसू पोंछ देना,
    मैं तुम्हारे होठों पर मुस्कान सजा दूँ

    आज के ज़रुरत है ये..........ऐसे समाज का निर्माण होना चाहिए ..अच्छी रचना है..........


    निधि अग्रवाल says

    किरण जी आपकी पंक्तियाँ गद्य अधिक हो गयी हैं। एक स्वस्थ सोच है आपकी कविता में।


    पंकज सक्सेना says

    कविता और अच्छी हो सकती थी। भाव अच्छे लगे।


    अभिषेक सागर says

    बहुत अच्छी कविता है, बधाई।


    दिव्यांशु शर्मा says

    ये कविता पढ़ कर , ख़ास तौर पर दूसरा पद , बचपन में होने वाली स्कूली प्रार्थना याद आ गयी | जो कि सुखद रहा | सन्देश स्पष्ट और सामयिक है |
    कविता कि शुरुआत मुक्त छंद से हुई और ख़त्म होते होते तुकांत शैली दिखाई देने लगी जो कि कविता के ढांचे को ज़रा confused सा बनाता है ...
    फिर भी एक सुन्दर भाव से परिपूर्ण कविता लिखने के लिए बधाई |


    प्रवीण शुक्ल (प्रार्थी) says

    आप की कविता पर कमेन्ट करने औकात ही नहीं है मैं तो इतना ही कहूँगा बेहतरीन ये लेनी दिल, को छू गयी रिश्ते खून से नहीं दर्द से बना करते हैं.
    सादर
    प्रवीण पथिक
    9971969084


    नंदन says

    किरन जी बहुत अच्छी कविता है।


    राजीव तनेजा says

    प्रेरणा देती कविता के लिए किरण जी को बहुत-बहुत बधाई


    मोहिन्दर कुमार says

    एक आशावादी साकारात्मक भाव लिये कविता.. किरण सिन्धु जी को अच्छी कविता के लिये बधाई


    सुषमा गर्ग says

    सकारात्मक


एक टिप्पणी भेजें

आपका स्नेह और प्रस्तुतियों पर आपकी समालोचनात्मक टिप्पणियाँ हमें बेहतर कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करती हैं.

पिछले अंक मे...

विरासत में दुष्यंत कुमार की गज़लेंदेस-परदेस में हेनरिक सेन्खेविच की कहानी नन्हा संगीतकार
प्रसंग में चित्रकार ब्रह्मदेव की जिजीविषाव्यंग्य में सूर्यबाला का यात्रा एक सम्मेलन की
भाषा सेतु में लाला जगदलपुरी के दोहे कविता में नीलम शर्मा ’अंशु’ की कविताएं
मेरे पाठक में कमल कुमारलघुकथा में सुबोध श्रीवास्तव की लघुकथाएं
मेरी रचना प्रक्रिया में प्रेमचंद गाँधीकहानी में नीना पाल की आख़िरी गीत
मैंने पढ़ी किताब में सूरजप्रकाश द्वारा दलाई लामा की आत्मकथा "द पाथ टू फ्रीडम" आओ धूप में रितु रंजन की कविताएं