जलाओ दीप जी भर कर,
दिवाली आज आई है।
नया उत्साह लाई है,
नया विश्वास लाई है।
दिवाली आज आई है।
नया उत्साह लाई है,
नया विश्वास लाई है।

नामः आनन्द विश्वास (Anand Vishvas)
जन्मः 01-07-1949
बचपन एवं शिक्षाः शिकोहाबाद
अध्यापनः अहमदाबाद (गुजरात)
सम्प्रतिः स्वतंत्र लेखन (नई दिल्ली)
कविता-संग्रहः मिटने वाली रात नहीं (डायमंड बुक्स, दिल्ली से प्रकाशित, 2012)
उपन्यासः देवम बाल-उपन्यास (डायमंड बुक्स, दिल्ली से प्रकाशित, 2012)
उपन्यासः पर-कटी पाखी बाल-उपन्यास (डायमंड बुक्स, दिल्ली से प्रकाशित, 2014)
उपन्यासः बहादुर बेटी (बाल-उपन्यास) (उत्कर्ष प्रकाशन मेरठ 2015)
बाल-कविताएं- मेरे पापा सबसे अच्छे (उत्कर्ष प्रकाशन मेरठ 2015)
समाज की बौनी मान्यताओं, जहरीले अंधविश्वास और आज के वेदना एवं मुश्किलों के बोझ से पिघलते जीवन के प्रति विद्रोही स्वर।
पताः
आनन्द विश्वास
सी/85 ईस्ट एण्ड एपार्टमेन्टस्
न्यू अशोक नगर मैट्रो स्टेशन के पास
मयूर विहार फेज़-1 (एक्सटेंसन)
नई दिल्ली- 110096
मोः 9898529244, 7042859040
Email: anandvishvas@gmail.com.

इसी दिन राम आये थे,
अयोध्या मुस्कुराई थी।
हुआ था राम का स्वागत,
खुशी चहुँ ओर छाई थी।
मना था जश्न घर-घर में,
उदासी खिलखिलाई थी।
अँधेरा चौदह बर्षों का,
उजाला ले के आई थी।
इसी दिन श्याम सुन्दर ने,
गोवर्धन को उठाया था।
अहम् इन्दर का तोड़ा था,
वृंदावन को बचाया था।
हिरण्य कश्यप को मारा था,
श्री नरसिंह रूप धारी ने।
नरकासुर को भी मारा था,
सुदर्शन चक्र धारी ने।
हुआ था आगमन माँ का,
समुन्दर का हुआ मंथन।
धन-धान्य की देवी,माँ लक्ष्मी,
का होता आज है पूजन।
जलाते आज हम दीपक,
अँधेरा दूर करने को।
खुशी जीवन में लाने को,
उजाला मन में भरने को।
मगर मन में उदासी है,
अँधेरा हर तरफ कैसे।
उजाला चन्द लोगों तक,
सिमट कर रह गया कैसे।
करें हम आज कुछ ऐसा,
कि मन का दीप जल जाये।
अँधेरा रह नहीं पाये,
उजाला हर तरफ छाये।
उजाला मन में हो जाये,
तो दुनियाँ ही निराली है,
सभी के द्वार जगमग हों,
तभी समझो दिवाली है।
0 टिप्पणियाँ
आपका स्नेह और प्रस्तुतियों पर आपकी समालोचनात्मक टिप्पणियाँ हमें बेहतर कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करती हैं.