डॉ. भावना
जन्म -20 फरवरी, 1976
प्रकाशित कृतियाँ -
हम्मर लेहू तोहर देह (बज्जिका कविता -संग्रह ), 2011
अक्स कोई तुम -सा (ग़ज़ल -संग्रह ), 2012
शब्दों की कीमत (ग़ज़ल -संग्रह ), 2015
सपनों को मरने मत देना (काव्य -संग्रह ), 2015
सम्मान
- राजभाषा विभाग (बिहार सरकार )से पाण्डुलिपी पुरस्कार ,2014
- अखिल भारतीय अम्बिका प्रसाद दिव्य स्मृति प्रतिष्ठा पुरस्कार 2016 (ग़ज़ल -संग्रह शब्दों की कीमत के लिए )
- लिच्छवी महोत्सव सम्मान 2016
- अयोध्या प्रसाद खत्री सम्मान इत्यादि
प्रकाशित रचनाएँ
- विभिन्न पत्र -पत्रिकाओं में कविता ,आलेख ,गज़लें व समीक्षाएं निरंतर प्रकाशित
- दूरदर्शन से रचनाओं का निरन्तर प्रसारण एवं मंच -संचालन
शिक्षा -एम.एस सी (रसायन -शास्त्र ),पी.एच -डी बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय ,एल.एल.बी ,डी.एन.एच.इ

जब बेला ने खिलने से मना कर दिया था
तो ख़ुशबू उदास हो गयी थी
उस रात
जब चाँदनी ने फेर ली अपनी नज़रें
चाँद को देखकर
तो रो पड़ा था आसमान
उस रात
जब नदी बिल्कुल शांत हो
रोक ली थी अपनी धाराएँ
तो समुन्दर दहाड़ने लगा था
उस रात
जब बेल ने मना कर दिया पेड़ के साथ
लिपटने से
तो ......पहली बार पेड़ की शाखाएँ
झुकने लगी थीं
और बेल ने जाना था अपना अस्तित्व
पहली बार
बेला को नाज़ हुआ था अपनी सुगंध पर
चाँदनी कुछ और निखर गयी थी
नदी कुछ और चंचल हो गयी थी
पहली बार
प्रकृति हैरान थी
बहुत कोशिश की गयी
बदलाव को रोकने की
परंपरा -संस्कृति की दुहाई दी गयी
धर्म -ग्रंथों का हवाला दिया गया
पर ..... स्थितियां बदल चुकी थीं
0 टिप्पणियाँ
आपका स्नेह और प्रस्तुतियों पर आपकी समालोचनात्मक टिप्पणियाँ हमें बेहतर कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करती हैं.