एक नया इतिहास बनाएंगे [अनहद गीत - रीना कपिल का संगीत संयोजन] - स्वर शिल्पी

उमड़-घुमड़ कर इस धरती को, नंदन वन सा लहराएं
एक नया इतिहास बनाएंगे
ये मत समझो किसी क्षेत्र को खाली रह जाने देंगे
दानवता की बेल विषैली कहीं नहीं छाने देंगे
जहाँ कहीं लौ झुलसाती, अमृत रिमझिम बरसाएं
उमड़-घुमड़ कर इस धरती को, नंदन वन सा लहराएं
एक नया इतिहास बनाएंगे
फूल से कोमल खेती पर हम बिजली नहीं गिराते हैं
किंतु अड़ीले बालू टीले वर्षा में ढह जाते हैं
ध्वंस हमारा काम नहीं, अविरल जीवन सरसाएं
उमड़-घुमड़ कर इस धरती को, नंदन वन सा लहराएं
एक नया इतिहास बनाएंगे




7 comments:
सुन्दर गीत. सुमधुर संगीत, और कोरस भी खूब बंध पाया है.. उतने ही अच्छे शब्दों को प्रात: पढ कर आत्मविश्वास का ह्र्दय में संचार हो गया. श्वर शिल्पी को बधाई...
बहुत अच्छा संगीत। मधुर गीत।
Nice composition and song.
Alok Kataria
अनहद गीत की सभी प्रस्तुतियाँ अच्छी हैं।
बहुत खूब।
रीना जी बधाई। अच्छी कंपोजिशन है। बच्चों ने भरपूर साथ दिया है आपका।
मधुर लयबद्ध गीत होने के साथ साथ यह एक सकारात्मक संदेश भी देता है..रीना कपिल जी और बच्चों ने बहुत मेहनत की है ...और बधाई के पात्र हैं
एक टिप्पणी भेजें