........साहित्य शिल्पी एक पूर्ण वेबसाईट में परिवर्तित हो चूका है। अब हमारी रचनाये यहाँ पढ़े... - www.sahityashilpi.in तथा कृपया हमें अपनी प्रतिक्रिया एवं सुझावों से अवश्य अवगत करायें जिससे हम आवश्यक सुधार कर सकें.....

मंगलवार, २२ दिसम्बर २००९

शाम होते शराब मांगेगा [ग़ज़ल] - दीपक गुप्ता


रचनाकार परिचय:-

दीपक गुप्ता [का जन्म 15 मार्च 1972 को दिल्ली में हुआ। आप दिल्ली विश्वविद्यालय से कला में स्नातक हैं। आपकी प्रकाशित कृति हैं:- सीपियों में बंद मोती (कविता संग्रह) - 1995; आप की रचनायें देश के सभी प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित व टेलीविजन कार्यक्रमों में प्रसारित होती रही हैं।
एक दिन वो जवाब मांगेगा
ज़िन्दगी का हिसाब मांगेगा

वो मुहब्बत में सबसे पहले तो
तेरी आँखों के ख्वाब मांगेगा

मैंने ग़ज़लें कही पता था कि, वो
मुझसे मेरी किताब मांगेगा

तेरे होठों की ताजगी ऐ सनम
बाग़ का हर गुलाब मांगेगा

दिन में तौबा करेगा वो "दीपक"
शाम होते शराब मांगेगा

7 comments:

अनन्या २२ दिसम्बर २००९ २:४९ PM  

वो मुहब्बत में सबसे पहले तो
तेरी आँखों के ख्वाब मांगेगा

बहुत खूब।

www.SAMWAAD.com २२ दिसम्बर २००९ ३:२१ PM  

सच कहा आपने।

--------------
मानवता के नाम सलीम खान का पत्र।
इतनी आसान पहेली है, इसे तो आप बूझ ही लेंगे।

रंजना २२ दिसम्बर २००९ ५:१७ PM  

Sundar rachnaa....

rachana २२ दिसम्बर २००९ ८:४० PM  

वो मुहब्बत में सबसे पहले तो
तेरी आँखों के ख्वाब मांगेगा
IS SHER NE TO DIL ME GHR KAR LIYA.
BAHUT SUNDER
SAADER
RACHANA

सुलभ सतरंगी २३ दिसम्बर २००९ ११:४७ AM  

दिन में तौबा करेगा वो "दीपक"
शाम होते शराब मांगेगा

...सटीक बात

sumita २३ दिसम्बर २००९ ७:५७ PM  

वो मुहब्बत में सबसे पहले तो
तेरी आँखों के ख्वाब मांगेगा
बहुत ही खूबसूरत भाव!

विनोद कुमार पांडेय २४ दिसम्बर २००९ १:३५ AM  

बहुत सुंदर ग़ज़ल बधाई दीपक जी रचना बहुत बढ़िया लगी

फरवरी-2010 में अब तक प्रकाशित...

स्थायी स्तंभ:-
गज़ल: शिल्प और संरचना:
नाटक पर स्थायी स्तंभ:
काव्य का रचना शास्त्र - आचार्य संजीव वर्मा 'सलिल': परिकरान्कुर में रखे, साभिप्राय कवि नाम.-काव्य का रचना शास्त्र: ४७,
हितोपदेश की कहानियों का काव्यरूप:-
अनुकरणीय श्रीमदभगवद गीता [धर्म-आध्यात्म पर स्थायी स्तंभ] - अजय कुमार:-
कार्टून:-
अभिषेक तिवारी:सप्ताह-1,
लघु कथा:-
डायरी:-
पेंटिंग:- [ई-प्रदर्शनी]:-
यात्रा वृतांत:-

फरवरी-2010 में अब तक प्रकाशित...

पुस्तक-अंश:-
व्यंग्य:-
श्रद्धांजलि:-
साक्षात्कार:-
विमर्श:-
हिन्दी साहित्य का इतिहास:-
संस्मरण:-
वीडियो:-
बाल साहित्य:-
पुस्तक चर्चा:-
अनुवाद:-

  © Blogger templates The Professional Template by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP