Thursday, October 2, 2008

विपुल शुक्ला


विपुल शुक्ला का जन्म गाडरवारा जिला नरसिहपुर मे 28 मार्च 1988 को हुआ। कवि की पूरी शिक्षा-दीक्षा भोपाल के निकट होशंगाबाद मे हुई। इन्होनें जिस विद्यालय मे शिक्षा ग्रहण की उसी विद्यालय में इनकी माताश्री श्रीमती आभा शुक्ला हिन्दी की शिक्षिका थी। इसीलिये बचपन से ही हिन्दी विषय पर बहुत ध्यान दिया जाता था। अपनी पहली कविता इन्होनें विद्यालय की पत्रिका "प्रगति" के लिये कक्षा ग्यारहवीं में लिखी। उन दिनो अक्सर पाठ्यक्रम की किताब में कविताओं की किताब रखकर पढा करते थे और पकड़े जाने पर माताश्री से डाँट भी खाते थे। इनके अनुसार काव्य प्रतिभा इन्हें अपनी माँ से विरासत मे मिली है। विपुल हिंद-युग्म के यूनिकवि रह चुके हैं तथा वर्तमान में आई.पी.एस. एकेडेमी, इन्दौर में रसायन अभियांत्रिकी चतुर्थ वर्ष के छात्र हैं।

पता:- ३९ प्रगति नगर, इंदौर
दूरभाष :- 9926363028
मेल :[email protected]


साहित्य शिल्पी पर इनकी रचनाओ के लिये यहाँ क्लिक करें।

0 comments: