........प्रात: 6.00 बजे से:- सुरेश शर्मा की कूची से [कार्टून] - 15.......अपरान्ह 1.00 बजे से:- सप्ताह का कार्टून - अभिषेक तिवारी......

रविवार, ५ जुलाई २००९

अब मुझे तू प्यार कर [कविता] - अमन दलाल

Photobucket


साहित्य शिल्पीरचनाकार परिचय:-

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में जन्मे अमन दलाल एमिटी विश्वविद्यालय, नोएडा में बी.टेक. के विद्यार्थी हैं।

लेखन में बहुत अर्से से रूचि है। विद्यालयीन स्तर पर लेखन, वाद-विवाद आदि के लिये कई बार पुरुस्कृत भी हुये हैं। अंतरजाल पर भी सक्रिय हैं।

जज्बात पे मेरे रहम की नज़र कर,
इनायत हो, पाकीजा मेरे शामो-सहर कर,
मेरी दुआएं भी अब मुकम्मल हों!
मेरे दिल की जमीं पर ऐसी, नमाज़-ऐ-अज़र कर
फरियाद है, अब मुझे तू प्यार कर...

मेरे खवाबों को भी, रहमतें नवाज़ कर,
जेहन में मेरे भी, छोटा एक घर कर,
उस खुदा का रुतबा, और बढ़ा ज़रा
आकर आवाज़ मेरी, नई ग़ज़ल कर
फरियाद है, अब मुझे तू प्यार कर...

हो, न यकीं गर मुकद्दर पर,
भावो से मेरे अजान, वो गीता-उवाच कर,
मिसालों में कहीं रख छोड़ मुझे,
थाम ले दामन, दिल पर नज़रे-करम कर,
फरियाद है, अब मुझे तू प्यार कर...
अब मुझे तू प्यार कर...

6 comments:

M VERMA ५ जुलाई २००९ ७:४८ AM  

जेहन में मेरे भी, छोटा एक घर कर,
bahut khoob

DARSHANIK ५ जुलाई २००९ ११:२८ AM  

मेरे दिल की जमीं पर ऐसी, नमाज़-ऐ-अज़र कर
फरियाद है, अब मुझे तू प्यार कर...
kya baat kahi hai apne

अतुल्य ५ जुलाई २००९ ४:१६ PM  

सुधार की बहुत गुंज़ाइश है अभी!

दिगम्बर नासवा ५ जुलाई २००९ ७:१४ PM  

मेरे दिल की जमीं पर ऐसी,
नमाज़-ऐ-अज़र कर फरियाद है,
अब मुझे तू प्यार कर...

sundar likha hai .....

राजाभाई कौशिक ५ जुलाई २००९ ९:४० PM  

बहुत सुन्दर। बधाई हो।

दिव्यांशु शर्मा ६ जुलाई २००९ ५:५९ PM  

बहुत अच्छे अमन भाई... भाव उमड़ कर आ रहे हैं .. शब्दों से अधिक शिल्प को महत्व दें तो और सुन्दर परिणाम पाएंगे | :-)

जनवरी-2010 में अब तक प्रकाशित...

स्थायी स्तंभ:-
गज़ल: शिल्प और संरचना:
नाटक पर स्थायी स्तंभ:
काव्य का रचना शास्त्र - आचार्य संजीव वर्मा 'सलिल': समासोक्ति -काव्य का रचना शास्त्र: ४४,
हितोपदेश की कहानियों का काव्यरूप:-
अनुकरणीय श्रीमदभगवद गीता [धर्म-आध्यात्म पर स्थायी स्तंभ] - अजय कुमार:-
कार्टून:-
अभिषेक तिवारी:सप्ताह-1,
लघु कथा:-
डायरी:-
पेंटिंग:- [ई-प्रदर्शनी]:-
यात्रा वृतांत:-

जनवरी -2010 में अब तक प्रकाशित...

पुस्तक-अंश:-
व्यंग्य:-
श्रद्धांजलि:-
साक्षात्कार:-
विमर्श:-
हिन्दी साहित्य का इतिहास:-

  © Blogger templates The Professional Template by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP